ePaper

झामुमो का 44वां झारखंड दिवस आज, पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत दुमका में लोगों को करेंगे संबोधित

Updated at : 02 Feb 2023 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो का 44वां झारखंड दिवस आज, पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत दुमका में लोगों को करेंगे संबोधित

JMM 44th Foundation Day: झारखंड मुक्ति मोर्चा आज अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी. इस खास मौके पर राज्य की उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रही है. जहां पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम सोरेन लोगों को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

JMM 44th Foundation Day: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आज 2 फरवरी को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है. पार्टी इसे झारखंड दिवस के रूप में मनाएगी. इस मौके पर राज्य की उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को भव्य मनाने के लिए पूरे शहर को झंडे, बैनर, पोस्टर और पार्टी के पताकों से सजाया गया है. गांधी मैदान में शाम के वक्त शुरू होने वाली इस सभा से पहले एसपी कॉलेज मैदान में पूरे संताल परगना से जुटे नेता-कार्यकर्ता और समर्थक परंपरागत वेशभूषा, तीर-धनुष और नगाड़े के साथ रैली निकालेंगे, जो विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी.

पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन फहराएंगे झंडा 

कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन पार्टी का झंडा फहराकर और पार्टी के शहीद और दिवंगत नेताओं को श्रद्धापुष्प अर्पित कर सभा की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन गुरुवार को दुमका पहुंचेंगे. राजमहल सांसद विजय हांसदा, दुमका विधायक बसंत सोरेन, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, जामा विधायक सीता सोरेन के अलावा दूसरे जिलों से भी तमाम विधायक, पूर्व विधायक, केंद्रीय पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

गांधी मैदान में बना भव्य मंच

गांधी मैदान में इस सभा के लिए भव्य मंच बनाया गया है. इस मंच के शीर्ष पर बड़े आकार का तीर-धनुष जगमगाता हुआ नजर आयेगा. उसके नीचे पार्टी के तमाम नेताओं की तस्वीर और होर्डिंग लगी रहेगी. मंच के सामने 44 झंडे लहराये जायेंगे. 45वें झंडे को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन द्वारा फहराया जायेगा. शहर में सभी प्रमुख मार्ग पर महापुरूषों, अमर शहीदों और पार्टी के दिवंगत नेताओं की याद में तोरण द्वार भी बनवाये गये हैं.

कोरोना के कारण दो साल से नहीं हुआ था भव्य आयोजन

झामुमो का यह राजनीतिक आयोजन पिछले दो वर्ष 2021 और 2022 में कोरोना की वजह से बेहद सीमित दायरे में जिलास्तर पर आयोजित हुआ था. इस बार स्थिति सामान्य है. लिहाजा कार्यक्रम काफी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है. पार्टी के नेता-कार्यकर्ता इस बार के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में लगे हुए हैं.

नेताओं-कार्यकर्ताओं में उर्जा का करेगा संचार

कार्यक्रम को लेकर अपने आवास में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि पार्टी का यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक होता है. पूरा संताल परगना पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को सुनने के लिए उमड़ता है. उनके दिशा-निर्देश पर पूरे साल कार्यकर्ता चलते हैं. राज्य में अपनी सरकार है. यह सरकार क्या काम कर रही है, सरकार की क्या योजनाएं है ? इन सब बातों पर भी चर्चा होगी.

कार्यक्रम में टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड 

महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि साल-दर-साल इस झारखंड दिवस को लेकर उत्साह बढ़ता रहा है और गांधी मैदान छोटा पड़ता जा रहा है. इस साल का आयोजन भी अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ेगी. वहीं पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रमंडलीय संयोजक विजय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वृहत झारखंड झामुमो के संकल्प में है. सत्ता में रहकर हम झारखंड को संवार भी रहे हैं. केंद्रीय समिति वृहत झारखंड को लेकर अब भी अपना काम कर रही है. प्रेस कान्फ्रेंस में शिकारीपाड़ा के विधायक और विधानसभा में मुख्य सचेतक नलिन सोरेन भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola