Jharkhand: स्पैनिश महिला टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, 164 के तहत दर्ज होगा पीड़िता का बयान

Jharkhand: दुमका में स्पेन की महिला टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. महिला और उसके पति को न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया.
Jharkhand News: दुमका, आनंद कुमार जायसवाल : झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की महिला टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 आरोपियों को रविवार (3 मार्च 2024) को कोर्ट में पेश किया गया. साथ ही महिला और उसके पति को भी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया. यहां 164 के तहत गैंगरेप की पीड़ित महिला और उसके पति का बयान दर्ज किया जाएगा.
1 मार्च को हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात
दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार (1 मार्च) की रात को 7 अपराधकर्मियों ने स्पेन की महिला टूरिस्ट से गैंगरेप किया था. इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. 3 अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
Jharkhand विधानसभा के बजट सत्र में छाया रहा गैंगरेप का मुद्दा
शनिवार (2 मार्च) को देशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म की खबर जैसे ही मीडिया में आई, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में माहौल गरमा गया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आजसू ने सरकार से इस पर जवाब मांगा. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने घटना की रिपोर्ट मांगी. कहा कि जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: झारखंड शर्मसार, स्पेन की महिला पर्यटक से दुमका के हंसडीहा में सामूहिक बलात्कार, 3 पकड़ाए
17000 किलोमीटर की दूरी तय करके दंपती पहुंचा था झारखंड
ज्ञात हो कि स्पेन की एक महिला और उसका पति अलग-अलग बाइक से वर्ल्ड टूर पर निकला. दोनों अलग-अलग देशों से होते हुए भारत पहुंचे. 17,000 किलोमीटर की दूरी खुशी-खुशी तय करने के बाद यह दंपती भारत के खूबसूरत प्रदेशों में एक झारखंड (Jharkhand) पहुंचा. निश्चित तौर पर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य ने उसे मोह लिया होगा. लेकिन, यहां उसके साथ जो हुआ, उसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी.
हंसडीहा थाना के कुंजी गांव के पास महिला से हुई हैवानियत
हमारे देश में अतिथि देवो भव: की परंपरा है. लेकिन, दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के पास इस विदेशी महिला के साथ जो हुआ, उसे वह ताउम्र नहीं भूल पाएगी. कुंजी गांव के पास एक सुनसान जगह पर महिला से 7 मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. उसके साथ मारपीट की.
Also Read: दुमका : दुष्कर्म पीड़िता को पीजेएमसीएच से सर्किट हाउस में कराया गया शिफ्ट
सीआईडी और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने किया घटनास्थल का दौरा
मीडिया में खबर आई, तो मुद्दा विधानसभा में गूंजा. मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट मांगी. कहा कि जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि 7 आरोपी थे. 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. सीआईडी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. दुमका के डीआईजी और एसपी मामले को देख रहे हैं.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




