ePaper

जलसहियाओं ने शहर में निकाली रैली

Updated at : 15 Nov 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
जलसहियाओं ने शहर में निकाली रैली

आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक हुई. प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि पोषण सखी के लिए समान काम समान वेतन लागू किया जाए.

विज्ञापन

दुमका नगर. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक एवं सभा पुराना समाहरणालय परिसर में की गयी. वहीं जलसहिया यूनियन द्वारा रैली निकाली गयी. इस कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू एवं जिला अध्यक्ष निर्मला किस्कू, जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षण विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि जिस उद्देश्य जिस आकांक्षा और विश्वास के साथ झारखंड राज का निर्माण हुआ है वह आज अधूरा है. इस राज्य के मुख्यमंत्री से अब हम लोगों को उम्मीद है. पोषण सखी के लिए समान काम समान वेतन लागू किया जाए. प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि पोषण सखी की नियुक्ति झारखंड सरकार द्वारा किया गया यह खुशी का विषय है. लेकिन जो अभी अल्प मानदेय दिया जा रहा है वह बहुत कम है. इसलिए मानदेय में वृद्धि होनी चाहिए. मौके पर प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य कंचन मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष सुनीता मुर्मू, प्रखंड कोषाध्यक्ष सोनामुनी मरांडी, मीनू हांसदा, सलाहकार समिति सदस्य सीमा मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष बेबी मरांडी, प्रखंड सचिव सावित्री मरांडी, सरस्वती देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola