घायल व्यक्ति की मदद के नाम पर उचक्के ले उड़े बाइक

ठाड़ीहाट मोड़ के पास अनियंत्रित हो गयी थी बाइक.
पीड़ित ललमटिया निवासी ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी प्रतिनिधि, रामगढ़. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद का झांसा देकर उचक्कों ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल उड़ा ली. गोड्डा जिले के ललमटिया निवासी संतोष कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़ थाने में अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस अधिकारियों से मोटरसाइकिल बरामद करने व मोटरसाइकिल उड़ानेवाले उच्चक्कों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़ित संतोष कुमार के अनुसार घटना विगत 30 दिसंबर के शाम 6:30 बजे की है. वे अपनी बाइक से ललमटिया से दुमका जा रहे थे. ठाड़ी हाट मोड़ के पास बाइक से उनका नियंत्रण समाप्त हो गया. वे गिरकर घायल हो गये, उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर अचेत पड़ा देखकर कुछ लोग उनकी मदद के लिए आ गये. इसी क्रम में किसी व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल उठायी. कुछ दूर तक मोटरसाइकिल को ढकेलते हुए ले गये. इसके बाद अचानक उस व्यक्ति ने मोटरसाइकिल को स्टार्ट किया. घटनास्थल से लेकर भाग खड़ा हो गया. होश में आने के बाद उन्होंने आस-पास में बाइक की खोज का प्रयास किया. पर रात हो जाने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया. दो-तीन दिनों तक व्यक्तिगत स्तर पर गाड़ी की तलाश की. पर कुछ पता नहीं चला. इसके बाद उसने शुक्रवार को रामगढ़ थाने में मामले की जानकारी दी. सब इंस्पेक्टर रमेश भगत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




