हरिलवा ने तीन विकेट से जयपुर को हराया

हरिलवा ने तीन विकेट से जयपुर को हराया
प्रतिनिधि, सरैयाहाट सरैयाहाट प्रखंड के बैंगनी गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को नवयुवक क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने किया. पहला मैच जयपुर और हरिलवा के बीच खेला गया. जयपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जवाब में हरिलवा टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. हरिलवा के वाशिम और सोहराब ने अर्धशतकीय पारी खेली. गुफरान ने छक्का लगाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया. मैन ऑफ द मैच खिताब वासिम को मिला. इस मौके पर बंदरा गांव के सुनील राय की ओर से मैन ऑफ द मैच वासिम के अलावा सबसे ज्यादा चौका- छक्का मारने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










