स्कूल टॉपर्स को ग्रीन माउंट एकेडमी ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
स्कूल टॉपर्स को ग्रीन माउंट एकेडमी ने किया सम्मानित

सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के शत-प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका ग्रीन माउंट एकेडमी परिवार के द्वारा सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के शत-प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया. बोर्ड परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक लाकर मनीष कुमार यादव स्कूल टॉपर रहे, जबकि सूर्यांशु सेन 92.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर, आर्यन सिंह छाबड़ा 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें सचिव करुण कुमार राय ने सम्मानित किया. बहुत से छात्र-छात्राओं ने 85% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यार्थियों के उत्कृष्ट सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शिक्षक गणों ने भी सफलता पर शुभकामनाएं दी. उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर एलेन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड से आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण ग्रीन माउंट एकेडमी के छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र तथा मेडल गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज देकर एलेन इंस्टीट्यूट की तरफ से सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थी सृष्टि कुमारी, होलिका बास्की तथा हर्षिका कुमारी को गोल्ड मेडल निशु कुमारी को सिल्वर तथा आराध्या कुमारी को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में तूलिका राय, दशरथ दास, वाणेश्वरी मिश्रा, प्रकाश चौधरी, उज्ज्वल झा, एकता पांडेय, रेखा झा, राजीव रंजन, संजय कापरी व संजय वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola