ePaper

संकल्प सभा में पूर्व सांसद ने गिनायी मोदी सरकार की उपलब्धियां

Updated at : 17 Jun 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
संकल्प सभा में पूर्व सांसद ने गिनायी मोदी सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. सभा को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की थीम पर जोर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंड

मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन की अध्यक्षता में भाजपा द्वारा मंगलवार को संकल्प सभा का आयोजन किया गया. दुमका के पूर्व सांसद सह मुख्य प्रभारी सुनील सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. सभा को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की थीम पर जोर दिया. उन्होंने नारी सशक्तीकरण, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की. कार्यकर्ताओं को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलायी गयी. सभा में मंडल महामंत्री गणेश राय, उपाध्यक्ष राजू दत्ता, मनोज नाग, बिनोद मंडल, लालचंद पाल, दुलाल सिंह, जगदीश सिंह, नीरज सिंह, बनबिहारी सिंह, खलील अंसारी, निवारण मंडल, निमाय चंद मंडल, देवकांत राय, भोला सिंह, मुनीलाल भंडारी, आस्तिक गण, कन्हाई पाल आदि मौजूद थे.

कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया

रानीश्वर. दुमका सदर प्रखंड के पारसिमला दुर्गामंदिर प्रांगण में मंगलवार को भाजपा के गांदो मंडल अध्यक्ष गणपति पाल की अध्यक्षता में विकसित भारत का अमृत काल कार्यक्रम, सेवा, सुसाशन गरीब कल्याण के 11 साल व विकसित भारत 2047 के संबंध में बैठक की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुनील सोरेन व कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह उपस्थित थे. मोदी जी के 11 साल बेमिसाल पर विस्तार से चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि सुनील सोरेन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मोदी जी के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया. बैठक में संतोष साह, मनोज सिंह, मनोज दास, कालन दास, नारायण वैध, जगबंधु मंडल, जीयाधर मंडल, कैलाश मरांडी, सुभाष मोदी, शक्तिपद दत्त, बबलू दत्त, उपानंद पाल, कार्तिक पाल, बलराम भांडारी, रमेश सिंह, विकास पाल, काशीनाथ दत्त, वीरबल रजक, सचिन मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola