बिजली चोरी पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हंसडीहा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया.

विज्ञापन

हंसडीहा. हंसडीहा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया. जेइ नितेश कुमार के अनुसार, विद्युत महाप्रबंधक, एपीटी निगम मुख्यालय के निर्देश पर अभियान में आठ लोग अवैध विद्युत उपभोग करते पकड़ा गया. ये लोग मीटर बायपास और सीधे तार जोड़ कर बिजली चोरी कर रहे थे. पकड़ानेवालों में तारापद साधु, विष्णु कुमार मंडल, लेविन मंडल, अशोक जायसवाल, मो कमालुद्दीन, मुर्शीद आलम, मो इकबाल और उमर खैयाम शामिल हैं. सभी पर 1,98,680 रुपये का जुर्माना लगाया गया. प्राथमिकी दर्ज की गयी. अभियान में लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन और अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola