होम डिलिवरीमुक्त पंचायत बनाने पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
होम डिलिवरीमुक्त पंचायत बनाने पर दिया जोर

झनकपुर पंचायत में मुखिया अनिता बेसरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जागरुकता सह समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. जरमुंडी प्रखंड की झनकपुर पंचायत में मुखिया अनिता बेसरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जागरुकता सह समीक्षा बैठक हुई. इसका उद्देश्य एमएनसीएच कार्यक्रम, राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह, एचआरपी पहचान तथा होम डिलिवरीमुक्त पंचायत की रणनीति तय करना था. पीरामल हेल्थ टीम के मनोज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया. मुखिया ने नवजात सुरक्षा थीम को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. गर्भवती महिलाओं में एचआरपी पहचान और संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में पंचायत को होम डिलिवरीमुक्त बनाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में सहिया, सेविका, स्वास्थ्य कर्मी व एसएचजी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola