ePaper

कुशबोना में तीन माह से बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान

Updated at : 12 Oct 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
कुशबोना में तीन माह से बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान

ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद है. शिकायत विभाग में कई बार करने पर ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के आश्वासन देने के एक माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड के कुशबोना के बाड़ी टोला में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण तीन माह से बिजली आपूर्ति बाधित है. ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. मंटू मरांडी के अनुसार टोला में बिजली आपूर्ति नही होने पर स्थानीय बिजली मिस्त्री से जांच करायी गयी. पता चला कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद है. शिकायत विभाग में कई बार करने पर ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के आश्वासन देने के एक माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया है. ग्रामीणों को मोबाइल आदि चार्ज करने में काफी कठिनाई होती है, उन्हें खर्च कर या पास के टोले के मित्र के घर से कराना पड़ता है. शाम होते ही गांव अंधेरे की चादर में छिप जाती है. ग्रामीणों को रोशनी के लिए लालटेन आदि पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीण इलियास मुर्मू, जीवन मरांडी ने नया ट्रांसफॉर्मर लगा कर गांव में बिजली आपूर्ति चालू करवाने की मांग की. इस बाबत जेइ दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि कुशबोना के बाड़ी टोला में तीन दिनों में ट्रांसफॉर्मर लगवा कर बिजली आपूर्ति चालू करवा दी जायेगी. फोटो-तीन माह से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola