बेहतर समाज के लिए दिव्यांग बच्चों की शिक्षा आवश्यक: डीइओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 6:35 PM
बेहतर समाज के लिए दिव्यांग बच्चों की शिक्षा आवश्यक: डीइओ
संवाददाता, दुमका डीइओ भूतनाथ रजवार ने इंडोर स्टेडियम में आयोजित समावेशी शिक्षा के अंतर्गत शैक्षणिक प्रशासक, शिक्षकों एवं एवं दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि पूरे समाज की बेहतरी के लिए दिव्यांग बच्चों की शिक्षा आवश्यक है, जिससे कि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर उसके निर्माण में योगदान कर सकें. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा ने इन बच्चों के सही सही असेसमेंट पर जोर दिया, जबकि सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक ने शिशु पंजी समेकन में इन बच्चों की सही संख्या उपलब्ध करायें. डीएसइ आशीष कुमार हेंब्रम ने कहा कि ये बच्चे किसी भी मायने में कमजोर नहीं हैं, बस जरूरत उन्हें प्रोत्साहन और प्यार देने की है. बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सा पदाधिकारी बबीता अग्रवाल ने दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र संबंधी सवालों के उत्तर दिये व अभिभावकों की समस्या के निराकरण के उपाय बताये. कार्यक्रम का संचालन जीवानंद यादव तथा अजीत कुमार पाठक ने किया. प्रभाग प्रभारी सह सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










