बारापलासी में दुर्गा प्रतिमा का धूमधाम से किया गया विसर्जन

Updated:
विज्ञापन
बारापलासी में दुर्गा प्रतिमा का धूमधाम से किया गया विसर्जन

महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया व माता को विदाई दी. रविवार को नवमी तिथि को वृहद रूप से 151 कन्याओं को भोजन कराकर विदाई दी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा श्रीश्री 108 सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति बारापलासी की ओर से सोमवार को विधिवत ढंग से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया व माता को विदाई दी. रविवार को नवमी तिथि को वृहद रूप से 151 कन्याओं को भोजन कराकर विदाई दी गयी. परंपरा का निर्वाहन वर्षों से किया जा रहा है. 10वीं तिथि को विसर्जन किया जाता रहा है. पूजा समिति के सचिव प्रेम कुमार साह ने बताया कि इस वर्ष कुंडहित से आये ढाक मंडली द्वारा मूर्ति विसर्जन किया गया. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष गोकुल बिहारी सेन, गुलाब राय, तुषार कान्त कुंवर, रितेश भालोटिया, दिनेश भालोटिया, राजकुमार मंडल, सुरेश भालोटिया, प्रमोद साह, सुभाष नाग, माकूल सेन, अमरनाथ, मनोज साह, अशोक नाग,उपेंद्र मांझी, संजीव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola