ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ की धुनाई, किया पुलिस के हवाले

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2024 7:04 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा उक्त चोर की लात घुसे से जमकर पिटाई भी कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया था. इसके बाद चोर भाग नहीं जाये

विज्ञापन

सरैयाहाट. थाना के मोखापर गांव में शुक्रवार अहले सुबह चार बजे पिकअप वाहन चोर को ग्रामीणों ने चोरी करते रंगेहाथ धर दबोच लिया. साथ ही जो उसके साथ अन्य युवक था, वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गयी. ग्रामीणों द्वारा उक्त चोर की लात घुसे से जमकर पिटाई भी कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया था. इसके बाद चोर भाग नहीं जाये, उसका पैर रस्सी से बांध दिया गया था. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना सरैयाहाट थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर उसे थाना ले आयी है. समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो मॉब लिंचिंग की घटना घट सकती थी. उक्त चोर ने अपना नाम सौरभ कुमार दास ग्राम तालझारनी थाना हंसडीहा बताया है. उक्त चोर से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है कि इस चोरी के गिरोह में कौन-कौन शामिल है और कहां कहां क्या-क्या चोरी अब तक उनलोगों ने की है. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस के वरीय पदाधिकारी द्वारा ही घटना का खुलासा किया जा सकता है. जानकारी मिली है कि मोखापर गांव के मन्नू शर्मा का पिकअप वाहन घर के बाहर खड़ा था, जिसको उक्त चोर वाहन को चुराकर भागने का कोशिश ही कर रहा था कि कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी और यह युवक को पकड़ा गया और उसका अन्य सहयोगी भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola