ePaper

कोयला लदे वाहन की चपेट में आकर शख्स घायल

Updated at : 07 Aug 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदे वाहन की चपेट में आकर शख्स घायल

साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य पथ पर कोयला लदे वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

काठीकुंड. साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य पथ पर कोयला लदे वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना काठीकुंड थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास घटित हुई. घायल विजय दास काठीकुंड बाजार का रहने वाला है. घायल विजय ने बताया कि वह मोटरसाइकिल द्वारा काठीकुंड चौक से होटल की ओर जा रहा था. इस क्रम में पीछे से कोयला लदे हाइवा ने टक्कर मार दी. ग्रामीणों द्वारा तुरंत उठाकर घायल को कल्याण अस्पताल ले जाया गया. घायल के चेहरे व सिर पर लगी चोट का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें दुमका रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार घटनास्थल पहुंचे और कुछ देर के लिए बाधित हुए आवागमन को बहाल कराया. घटना के बाद हाइवा लेकर चालक भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola