ePaper

कोयला लदे हाइवा आपस में टकराये, दूसरे हाइवा के खलासी के पैर की हड्डी टूटी

Updated at : 26 Jun 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदे हाइवा आपस में टकराये, दूसरे हाइवा के खलासी के पैर की हड्डी टूटी

दुर्गापुर ढलान के पास आगे चल रहे कोयला हाइवा ने अचानक ब्रेक लगा दिया

विज्ञापन

गोपीकांदर. गोविंदपुर-साहिबगंज मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर ढलान के पास कोयला हाइवा ने आगे चल रहे कोयला हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर में कोयला हाइवा गाड़ी नंबर जेएच16जी 7330 का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक 38 वर्ष सालूम शेख पिता अनारूल शेख ने बताया कि कोयला हाइवा बीजीआर कंपनी से कोयला लोड करके दुमका रैक साइड खाली करने के लिए जा रहे थे. जाने के क्रम में दुर्गापुर ढलान के पास आगे चल रहे कोयला हाइवा ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनके हाइवा गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और आगे चल रहे कोयला लदे हुए हाइवा के पीछे जाकर ठोकर मार दी, जिसके चलते कोयला लदे हाइवा का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उपचालक तनिख शेख पिता मजबूल शेख, झिकरहाटी पाकुड़ जिला का रहने वाला है. उसे ग्रामीणों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर आमड़ापाड़ा ले जाया गया. वहां डॉ प्रमोद कुमार भगत ने घायल का प्राथमिक इलाज किया. दाया पैर में ज्यादा चोट व क्रेक हो जाने से बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ अस्पताल रेफर कर दिया. गोपीकांदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कोयला हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola