बस के धक्के से बाइक सवार दंपती घायल

साहिबगंज जिला के बरहेट थाना क्षेत्र के लबरी-झबरी गांव का रहने वाला है
प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुम्मामोड़ के पास यात्री बस डीलक्स की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गये हैं. दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल रहा. हालांकि बस मालिक और घायल के परिजन दोनों संपर्क में है. दुर्घटना के बाद घायल हेमलाल पंडित के रिश्तेदार ने उन्हें अमड़ापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया है. दुर्घटना संबंध में हेमलाल पंडित ने बताया कि वह साहिबगंज जिला के बरहेट थाना क्षेत्र के लबरी-झबरी गांव का रहने वाला है. बीते दिनों पति-पत्नी काठीकुंड गया हुए थे. मंगलवार सुबह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी बीच गुम्मामोड़ के पास मुरारोई से अमड़ापाड़ा जा रही डीलक्स बस ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में हेमलाल पंडित का दायां पैर टूट गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




