घायल महिला कांवरिया की इलाज के दौरान मौत

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के मंगाचक निवासी नागेश्वर शर्मा की पत्नी बाइक पर सवार होकर बासुकिनाथ जा रही
हंसडीहा. हंसडीहा-दुमका पथ पर लकड़ाटांड़ के पास स्थित स्पीड ब्रेकर के पास तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से घायल बाइक सवार महिला कांवरिया की मौत पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर अस्पताल में हो गयी. जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के मंगाचक निवासी नागेश्वर शर्मा की पत्नी बाइक पर सवार होकर बासुकिनाथ जा रही थी. उस दौरान जैसे ही बाइक लकड़ाटांड़ के समीप पहुंची. इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया. घटना में सरिता देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए दुर्गापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां सोमवार की रात इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मौत होने की सूचना मिली है. फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




