रामगढ़ में तीसरे दिन भी रहा चक्रवाती तूफान डाना का असर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 12:00 AM

विज्ञापन

तापमान गिरने के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गयी है

विज्ञापन

रामगढ़. जिले के रामगढ़ प्रखंड में चक्रवाती तूफान डाना का असर लगातार तीसरे दिन परिलक्षित हुआ. शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे तथा धूप नहीं निकली.रुक-रुक कर हल्की वर्षा भी हुई तापमान में काफी गिरावट आई. न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. तापमान गिरने के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गयी है. जिसके कारण है बाजारों में लोगों की उपस्थिति आम दिनों की तुलना में कम रही. लोग घरों से नहीं निकले. स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति में भी बड़ी गिरावट आई. भारी वर्षा नहीं होने से किसानों ने राहत की सांस ली है. चक्रवाती तूफान डाना के कारण मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी भारी वर्षा की चेतावनी ने किसने की चिंता बढ़ा दी थी. खास तौर पर धान की खेती करने वाले किसान भारी वर्षा से धान के उत्पादन पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को लेकर आशंकित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola