दुमका में कल से थम जायेंगे बसों के पहिये, पुलिस की नाकामी पर फूटा मजदूर संघ का गुस्सा
दुमका के बस स्टैंड में खड़ी बस और वहां पर मौजूद यात्री
Dumka Bus Strike: दुमका में मंगलवार से बस यात्रियों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा. संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है. जानें कब तक ये हड़ताल रहेगा और क्या है उनकी मांग?
Dumka Bus Strike, दुमका : दुमका में बस से यात्रा करने वालों को मंगलवार से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि जिले से कोई भी बस नहीं खुलेगी. संताल परगना मोटर मजदूर संघ ने ये घोषणा की है. संघ का कहना है कि जब तक उनके अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक हड़ताल रहेगा. इस निर्णय के बाद अटल बिहारी वाजपेयी बस स्टैंड से चलने वाली सभी बसें कल से बंद रहेंगी.
सुबह-सुबह हुआ था जानलेवा हमला
गौरतलब है कि 24 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर अरूण कुमार सिंह पर बाइक सवार दो अपराधियों ने डीआईजी कार्यालय के सामने गोली चला दी थी. गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तुरंत फुलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें आसनसोल रेफर कर दिया गया.
Also Read: Giridih: कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन कर रहे थे अभाविप के कार्यकर्ता, आधा दर्जन हिरासत में
गिरफ्तारी नहीं होने से बस कर्मियों में आक्रोश
संताल परगना मोटर मजदूर संघ के सदस्यों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इससे बस कर्मियों में भारी आक्रोश है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
सुरक्षा को लेकर भी उठे सवाल
दुमका बस संघ के लोगों ने भी जिले के एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी. साथ ही बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गयी थी. संघ का कहना है कि शाम होते ही बस पड़ाव में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है और सीसीटीवी कैमरों की कमी के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है.
यात्रियों को होगी परेशानी
दुमका बस पड़ाव से संताल परगना के विभिन्न जिलों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में बसें चलती हैं. ऐसे में कल से बस सेवा ठप होने पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर कब तक आरोपियों की गिरफ्तारी होती है और बस सेवा बहाल होती है.
Also Read: प्रिंस खान गैंग को बर्बाद करने की तैयारी, बोकारो DIG ने दिये फरार शूटरों को दबोचने के सख्त निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










