प्रिंस खान गैंग को बर्बाद करने की तैयारी, बोकारो DIG ने दिये फरार शूटरों को दबोचने के सख्त निर्देश
बैठक करते डीआईजी आनंद प्रकाश
Dhanbad Police: धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश ने एसएसपी कार्यालय में बड़ी समीक्षा बैठक की. गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के साथ हुई हालिया मुठभेड़ के बाद डीआईजी ने फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और गैंग को जड़ से मिटाने के निर्देश दिये हैं. पढ़ें मीटिंग किन किन बातों पर चर्चा हुई.
Dhanbad Police, धनबाद (प्रतीक पोपट) : धनबाद समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में सोमवार को बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश ने समीक्षा बैठक की. बैठक में बीते शाम गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर के साथ हुई मुठभेड़ की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने फरार अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा. साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया.
ईद और रामनवमी के लिए डीआईजी ने अफसरों को दिये सख्त निर्देश
डीआईजी आनंद प्रकाश ने बैठक में आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव, ईद और रामनवमी के लिए की जाने सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली. उन्होंने मीटिंग में मौजूद पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और बॉर्डर एरिया में विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया.
Also Read: बोकारो सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था टाइट
संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत लगाम लगाने को कहा
बोकारो जोन के डीआईजी ने अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत लगाम लगाने को कहा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. बैठक में ग्रामीण एसपी, डीएसपी विधि-व्यवस्था, डीएसपी मुख्यालय-1 और बैंक मोड़ थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
Also Read: हाईकोर्ट में 4 हफ्ते के लिए टली जमशेदपुर के जेएनसी की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट से मिल चुका है स्टे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










