हंसडीहा स्टेशन पर जल्द लगेगा कोच डिस्प्ले, पार्किंग के पास खुलेंगी 10 दुकानें

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता और सीनियर डीसीएम ने हंसडीहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर नई सुविधाओं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

हंसडीहा: मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता और सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने शनिवार को हंसडीहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. डीआरएम ने सैलून से विंडो निरीक्षण करते हुए रेलखंड की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं सीनियर डीसीएम ने स्टेशन पर पार्किंग, वेटिंग रूम, उपस्थिति पंजी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों के लिए शेड, प्लेटफार्म पर अतिरिक्त छांव की व्यवस्था तथा जल्द ही कोच डिस्प्ले लगाने की बात कही. उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों को भी संज्ञान में लिया.

उन्होंने सीटीआई भागलपुर सुधांशु आर्या को पार्किंग क्षेत्र के समीप करीब दस दुकानों के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें और रेलवे को राजस्व प्राप्त हो. प्रस्तावित दुकानों में भोजनालय, नाश्ता, चाय, सैलून समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बिक्री की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई. सीनियर डीसीएम की इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई.

मौके पर भागलपुर ब्रांच लाइन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार झा, एसएस परमानंद प्रसाद, एसएम मिथिलेश कुमार, पोर्टर सिकंदर मंडल, शुभम कुमार सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola