टेंट सिटी के मुख्य द्वार पर कांवरिये का मोबाइल छीना, बाइक सवार बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल छिनताई से पीड़ित कांवरिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका के हंसडीहा टेंट सिटी में बाइक सवार युवकों ने कांवरिया का मोबाइल झपटा। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

हंसडीहा: श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुविधा के लिए बनाए गए हंसडीहा टेंट सिटी में मोबाइल झपटमारी की घटना से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई है. शुक्रवार देर शाम मुख्य प्रवेश द्वार के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक कांवरिया के गले में फीते से लटके मोबाइल पर झपट्टा मार दिया और फरार हो गए. घटना के बाद कांवरियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और टेंट सिटी के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

मुख्य प्रवेश द्वार पर हुई झपटमारी

जानकारी के अनुसार, टाटानगर से आए कांवरियों का जत्था शुक्रवार देर शाम हंसडीहा टेंट सिटी में ठहरा था. इसी दौरान गढ़वा जिले के रंका खुर्द थाना क्षेत्र के देसावर टोला निवासी सूरज देव राम टेंट सिटी के प्रवेश द्वार से गुजर रहे थे. तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले में फीते से लटके मोबाइल पर झपट्टा मार दिया. अचानक हुई घटना में सूरज देव राम सड़क पर गिरते गिरते बच गए.

मोबाइल से साथियों से मांगे गए रुपये

सूरज देव राम ने बताया कि उनका रेडमी 3एक्स मोबाइल छीना गया है. उन्होंने बताया कि उसी मोबाइल के माध्यम से उनके अन्य साथी कांवरियों को क्यूआर कोड भेजकर रुपये की मांग की गई. इस घटना के बाद टेंट सिटी में ठहरे कांवरियों के बीच भय का माहौल बन गया.

सुरक्षा बढ़ाने की मांग, सीसीटीवी नहीं होने से उठे सवाल

कांवरियों ने घटना की जानकारी हंसडीहा थाना पुलिस को दी और सुरक्षित रूप से थाना क्षेत्र पार कराने में मदद की मांग की. साथ ही ऐसी घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिए टेंट सिटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

बताया जाता है कि टेंट सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार समेत कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं. भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. कांवरियों ने प्रवेश और निकास द्वार सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है. इधर, हंसडीहा पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola