SKMU Result 2025: एसकेएमयू यूजी सेमेस्टर-4 का रिजल्ट जारी, 22,439 परीक्षार्थियों में 81.21 प्रतिशत पास
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय. | Prabhat Khabar Network
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-4 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 81.21 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देखें।
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-4 परीक्षा 2025 का परीक्षाफल जारी कर दिया है. सत्र 2023-27 के इस परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों विद्यार्थियों को अब राहत मिली है. परीक्षा में कुल 22,439 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 81.21 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. संकायवार परिणाम में कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं.
कॉमर्स एवं मैनेजमेंट में 89.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास
संकायवार परिणाम की बात करें तो कॉमर्स एवं मैनेजमेंट संकाय के 637 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 89.01 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे. संकायवार परिणाम में यह सबसे बेहतर सफलता दर रही. इससे इस संकाय के विद्यार्थियों के बीच परिणाम को लेकर उत्साह है.
ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंस संकाय में सबसे अधिक 19,210 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 80.97 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. नेचुरल एवं फिजिकल साइंस संकाय में कुल 1,893 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 81.25 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं.
मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय में कुल 699 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इस संकाय में 80.69 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे. रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारी कर सकेंगे.
यूजी सेमेस्टर-4 में 81.21% विद्यार्थी सफल: डॉ दीपक
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दास ने बताया कि यूजी सेमेस्टर-4 परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गयी थी. परीक्षा में कुल 22,439 परीक्षार्थी शामिल हुए. इनमें 81.21 प्रतिशत विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए