ePaper

दीपावली में आतिशबाजी शाम 8 से रात 10 बजे तक ही होगी

Updated at : 13 Oct 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली में आतिशबाजी शाम 8 से रात 10 बजे तक ही होगी

जिला प्रशासन भी इसके अनुपालन सुनिश्चित कराने की तैयारी में जुट गया है. शहरी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता स्तर इस वर्ष अच्छी या संतोषप्रद श्रेणी में हैं. इस बार वैसे पटाखों की ही बिक्री की जा सकेगी जिनकी ध्वनि सीमा 125 डीबी(ए) से कम हो.

विज्ञापन

दुमका. राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31 (ए) के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जिला प्रशासन भी इसके अनुपालन सुनिश्चित कराने की तैयारी में जुट गया है. शहरी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता स्तर इस वर्ष अच्छी या संतोषप्रद श्रेणी में हैं. इस बार वैसे पटाखों की ही बिक्री की जा सकेगी जिनकी ध्वनि सीमा 125 डीबी(ए) से कम हो. दीपावली के दिन पटाखे मात्र दो घंटे शाम 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक ही चलाये जा सकेंगे, जो भी व्यक्ति उक्त निर्देश का उल्लंघन करते हुए पाये जायेंगे, उन पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सुसंगत अधिनियमों के तहत व वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 37 एवं पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 या अन्य सुसंगत अधिनियमों के तहत् विधि सम्मत कार्रवाई संबंधित सक्षम पदाधिकारी द्वारा की जायेगी.दीपावली के साथ-साथ छठ, क्रिसमस, नव वर्ष आदि त्योहारों के समय पटाखे केवल निर्धारित अवधि तक ही चलाये जा सकेंगे. दीपावली एवं गुरुपर्व पर रात्रि 08.00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक, छठ में प्रातः 06.00 बजे से प्रातः 08.00 बजे तक तथा क्रिसमस एवं नव वर्ष के दिन मध्य रात्रि 11.55 से मध्य रात्रि 12.30 बजे तक पटाखे चलाये जा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola