ePaper

बड़ाबांध तालाब में धूमधाम होगा छठ, तैयारी शुरू

Updated at : 12 Oct 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ाबांध तालाब में धूमधाम होगा छठ, तैयारी शुरू

बैठक में तालाब परिसर की आकर्षक सजावट, संपूर्ण सफाई, मेला संयोजन, अर्घ्य हेतु श्रद्धालुओं को निःशुल्क दूध, अगरबत्ती, दातून, शुद्ध घी, दीप आदि सामग्री के वितरण, इलेक्ट्रिक डिजिटल लाइट सजावट, मुख्य द्वार निर्माण पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका बड़ाबांध छठ पूजा समिति की बैठक धर्मस्थान में प्रेम केशरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पावन छठ महापर्व का आयोजन बड़ा बांध तालाब में धूमधाम, भक्ति और श्रद्धा के साथ किया जायेगा. बैठक में तालाब परिसर की आकर्षक सजावट, संपूर्ण सफाई, मेला संयोजन, अर्घ्य हेतु श्रद्धालुओं को निःशुल्क दूध, अगरबत्ती, दातून, शुद्ध घी, दीप आदि सामग्री के वितरण, इलेक्ट्रिक डिजिटल लाइट सजावट, मुख्य द्वार निर्माण, छठ महारानी द्वार निर्माण तथा टीन बाजार चौक, श्रीराम पाड़ा चौक, ज्ञानदा सिनेमा रोड, शिवपहाड़ चौक, न्यू बांध पाड़ा चौक और दुर्गास्थान चौक सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर भी इलेक्ट्रिक स्वागत द्वार लगाये जाने को लेकर चर्चा हुई. इन सभी कार्यों के लिए समिति के विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी. नयी कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष डॉ तुषार ज्योति, सचिव राम कुमार मंडल, सह सचिव मानस शेखर एवं पराक्रम शर्मा, संरक्षक मंडली में डॉ लुईस मरांडी, बसंत सोरेन, सुनील सोरेन, राधेश्याम वर्मा, श्यामल किशोर सिंह, बिनोद कुमार लाल, महेश राम चंद्रवंशी एवं मनोज कुमार घोष, उपाध्यक्ष बिक्रम पांडे, मनोज कुमार अम्बष्ठ, रवि यादव एवं अजीत भास्कर सिंह, कोषाध्यक्ष शशिकांत उपाध्याय एवं दीपक केवट, सह कोषाध्यक्ष दीपक स्वर्णकार, नीरज केशरी एवं सितेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी मनोज केशरी, कैलाश केशरी एवं नितिन कुमार बनाये गये. जबकि निःशुल्क सामग्री वितरण प्रभारी संजीव कुमार दास, राकेश झा, अमित चौरसिया, हेमंत चौरसिया, विवेकानंद सिन्हा, मंटू ठाकुर एवं अभिषेक चौरसिया, मेला संयोजन प्रभारी सत्यजीत मंडल, मनोज रक्षित, अजय गुप्ता, दीपू कापरी, किशन केवट, गोल्डी वर्मा, विशाल झा, कुंदन साह, जीतन साह, दिनेश झा, काली रजक एवं सागर कुमार, तालाब सफाई एवं रंग-रोगन प्रभारी तरुण कुमार साह, सपन कुमार साह, राजकिशोर सिंह, राजा मोदी, शेषनाथ रजक, जातु राय, बिकाश रजक एवं मुन्ना पांडेय बनायेे गये. लाइट प्रभारी शावर्ण मनोज मृणाल, सत्यजीत मंडल, प्रमोद भगत, बिनोद केशरी, सदन शर्मा, मृणाल मिश्रा, जितेन वर्मा, बिट्टू पोद्दार, मोनू साह एवं छोटू चौरसिया को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola