जिले में हर्ष व उल्लास के साथ मनी चैती छठ पूजा

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 03 Apr 2025 11:33 PM

विज्ञापन

बड़बांध तालाब में सैकड़ों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन

दुमका नगर. उपराजधानी दुमका में चार दिवसीय चैती छठ पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. गुरुवार को छठव्रतियों ने दुमका के बड़ाबांध में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया. चैती छठ को लेकर बड़ाबांध चैती छठ पूजा समिति की ओर से तालाब परिसर को पूरे भव्य तरीके से सजाया गया है. भव्य तोरण द्वार भी बनाया गया. भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी है. समिति की ओर से छठ व्रतियों के लिए नि:शुल्क दुध, अगरबती तथा अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था करायी गयी थी. इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रोटी बैंक तथा अन्य संस्था के द्वारा यह सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. समिति की ओर से भगवती जागरण का आयोजन भी किया गया है, जो देर रात तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola