टायर फटने से कार पलटी, बाल-बाल बचा दंपती
Author Anand jaswal
Updated:
विज्ञापन

दुमका-भागलपुर मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खसिया गांव के पास हादसा.
विज्ञापन
नोनीहाट. दुमका-भागलपुर मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खसिया गांव के पास गुरुवार दोपहर को टायर फटने से कार असंतुलित होकर पलट गयी. हादसे में दंपती बाल-बाल बच गया. मिली जानकारी के अनुसार कार (जेएच 05 ड़ीवी 1609) के आगे का पहिया फट गया. कार में सवार पति-पत्नी को मामूली सी चोट आयी है. दीपक कुमार और पूजा कुमारी जमशेदपुर से घर महगामा जा रहे थे. इसी क्रम में हादसा हो गया. सूचना पाकर घटनास्थल पर हंसडीहा पुलिस की टीम पहुंची. क्रेन से कार को उठाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










