खैरबनी में चोरों ने ताला तोड़ लाखों की संपत्ति उड़ायी

Updated:
विज्ञापन
खैरबनी में चोरों ने ताला तोड़ लाखों की संपत्ति उड़ायी

चोर सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 15 हजार रुपये नकद ले गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दलाही मसलिया थाना क्षेत्र की नयाडीह पंचायत अंतर्गत खैरबनी गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घर की मालकिन रीता देवी परिवार के साथ दुमका में रहती हैं. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी रात करीब एक बजे ग्रामीणों को मिली. सुबह जब वे गांव पहुंचीं, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. अलमारी से गहने व नकदी गायब थे. चोर सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 15 हजार रुपये नकद ले गये. रीता देवी के अनुसार कुल मिलाकर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है. सूचना मसलिया थाने को दी. पुलिस रात तीन बजे ही घटनास्थल पर पहुंची. जांच शुरू कर दी. ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola