बोकारो के युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 10:02 PM
सोनुवाडंगाल मोहल्ले के किराये के मकान में रहता था राकेश कुमार महथा.
प्रतिनिधि, दुमका नगर सोनुवाडंगाल मोहल्ले के किराये के मकान युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक राकेश कुमार महथा (21) बोकारो जिला अंतर्गत चास थाना क्षेत्र के आमाडीह टुघरी टोला का रहनेवाला था. वह ग्रामीण डाक सेवा में काम करता था. जानकारी के मुताबिक राकेश ने एक सितंबर को सोनुवाडंगाल मोहल्ले में किराया लिया था. रविवार को साथी किताब लेने गया था. शाम को लौटकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी ठकठकाने के बाद नहीं खोलने पर वेंटिलेटर से देखा तो उसे फंदे से लटका पाया. घरवालों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ विजय कुमार, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, एसआइ जमादार मुंडा, दीपक सोरेंग, एएसआइ अशोक मिश्रा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. साथी ने कहा तीन-चार दिनों से तनाव में था. भोजन भी नहीं करता था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










