ePaper

हादसा : स्पीड ब्रेकर के पास गिरा बाइक सवार, घायल

Updated at : 15 Jun 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
हादसा : स्पीड ब्रेकर के पास गिरा बाइक सवार, घायल

गोपीकांदर थाना क्षेत्र बजरंगबली मंदिर के पास हुई घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे में गोपीकांदर थाना क्षेत्र बजरंगबली मंदिर के पास बनाये गये नये स्पीड ब्रेकर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया. गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बरहेट के पिंजौर निवासी जॉन हेंब्रम के रूप में हुई है. पुलिस की मदद से युवक को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया गया. डॉ रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि घायल युवक के सिर पर और बायें हाथ में गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया है. घायल जॉन हेंब्रम ने बताया कि वह अपनी बाइक से सवार होकर दुमका से घर बरहेट पिंजौर जा रहा था. इस दौरान गोपीकांदर के बजरंगबली मंदिर के समीप ब्रेकर में ठोकर से दूर जा गिरा और घायल हो गया. पुलिस ने घायल युवक की बाइक को सुरक्षित थाना में रख दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola