Accident : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2024 7:31 PM
कमारदुधानी में मुर्मू लाइन होटल के समीप बुधवार की रात हादसे में एक युवक की मौत हो गयी.
प्रतिनिधि, जामा जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मुख्यमार्ग पर कमारदुधानी में मुर्मू लाइन होटल के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुलिस गाड़ी से पीजेएमसीएच में भर्ती कराया. इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जामा थाना क्षेत्र के आसनसोल कुरुवा पंचायत के गड़गड़िया गांव के 20 वर्षीय मिथुन महतो के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक कैराबनी चौक से दुमका की ओर जा रहा था. जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










