हाइवा से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत

Updated at : 27 Jan 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत

हाइवा से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत

विज्ञापन

काठीकुंड-शिकारीपाड़ा मुख्य मार्ग पर हादसा प्रतिनिधि, काठीकुंड काठीकुंड थानाक्षेत्र के अंतर्गत काठीकुंड-शिकारीपाड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को हाइवा की चपेट में आने से 22 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना कालाझर मोड़ के पास हुई. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ही सरसाबाद निवासी परमेशल मुर्मू मोटरसाइकिल से अपने एक साथी के साथ काठीकुंड से फुटबॉल मैच देख कर वापस घर की ओर लौट रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक तेज रफ्तार में थी. कालाझर मोड़ पर बाइक चालक अपने आपको नियंत्रित नहीं कर पाया और विपरीत दिशा से आ रही हाइवा से जा टकराया. इस हादसे में बाइक चालक परेमशल की मौके पर ही मौत हो गयी. उसके सिर का हिस्सा लगभग खत्म हो गया. वहीं, बाइक सवार सुरेश मुर्मू को हल्की चोटें आयी. घटना की वजह से मची अफरातफरी के कारण मुख्य मार्ग कुछ देर के लिए बाधित हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. घटना के बाद हाइवा लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने चांदनी चौक के पास दबोच लिया. पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया. परिवार का रो-रोकर है बुरा हाल: मृतक अपने माता पिता का दूसरा व छोटा पुत्र था. इस दर्दनाक मौत से जहां मृतक के परिजनों के आंसु नहीं थम रहे है,वहीं उसके असामयिक निधन से पूरा गांव स्तब्ध व शोक में डूबा हुआ है. तीखे मोड़ के कारण होती रहती है दुर्घटनाएं काठीकुंड-शिकारीपाड़ा पथ पर कालाझर मोड़ के समीप जहां यह घटना हुई, वहां काफी तीखा मोड़ है. मोड़ पर बांस के झुंड होने के कारण दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों का पता नहीं चल पाता है. कई छोटी-मोटी घटनाएं इस कारण हो चुकी है. इस सड़क के रास्ते ही सरसडंगाल से गिट्टी लोड वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. ————————————————————— क्या कहते हैं थाना प्रभारी मृतक के पिता नवन मुर्मू के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. त्रिपुरारी कुमार, थाना प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola