ePaper

दुमका : अबुआ आवास के लाभुक रांची के लिए हुए रवाना

Updated at : 29 Dec 2023 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : अबुआ आवास के लाभुक रांची के लिए हुए रवाना

हेमंत सरकार की चौथे वर्षगांठ पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से 50 लाभुकों को रांची रवाना किया गया. प्रखंड मुख्यालय के मैदान से बीडीओ शिवाजी भगत ने जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जयमंजय बाउरी के नेतृत्व में विभिन्न लाभुकों को रांची रवाना किया.

विज्ञापन

जामा प्रखंड मुख्यालय से विभिन्न पंचायतों के 50 लाभुकों का जत्था गुरुवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम रांची में भाग लेने के लिए बीडीओ डॉ विवेक किशोर ने बस द्वारा रवाना किया. बीडीओ ने बताया कि 29 दिसंबर को सरकार के चौथी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के 50 लाभुकों के बीच स्वीकृति-पत्र प्रदान किया जाना है. प्रखंड प्रशासन की ओर से लाभुकों के साथ जेइ कपिल कर्ण और बीटीएम सोमेश्वर कुमार सिन्हा गये हैं. मौके पर बीपीओ सीताराम मुर्मू, संजीव कुमार दास, विकास मिश्रा सहित प्रखंड के कर्मी मौजूद थे.

रानीश्वर से 50 लाभुक रांची हुए रवाना

हेमंत सरकार की चौथे वर्षगांठ पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से 50 लाभुकों को रांची रवाना किया गया. प्रखंड मुख्यालय के मैदान से बीडीओ शिवाजी भगत ने जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जयमंजय बाउरी के नेतृत्व में विभिन्न लाभुकों को रांची रवाना किया. 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में भाग लेंगे.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन बोले- मुझसे डरा-धमका कर कोई काम नहीं करा सकता, प्यार से बोले तो सिर कटा कर दे देंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola