पीएम जनमन आवास योजना का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
पीएम जनमन आवास योजना का बीडीओ ने किया निरीक्षण

गांव में कुल 12 लाभुकों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से पांच को प्रथम किस्त का भुगतान हो चुका है. वहीं कुछ लाभुकों को द्वितीय किस्त का भुगतान भी किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य केवल प्लिंथ लेवल तक ही हुआ और उसके बाद कार्य बंद पड़ा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने रविवार को बृंदावनी पंचायत के तरणी गांव पहुंचकर पीएम जनमन आवास योजना का निरीक्षण किया. गांव में कुल 12 लाभुकों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से पांच को प्रथम किस्त का भुगतान हो चुका है. वहीं कुछ लाभुकों को द्वितीय किस्त का भुगतान भी किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य केवल प्लिंथ लेवल तक ही हुआ और उसके बाद कार्य बंद पड़ा है. निरीक्षण के दौरान कुछ लाभुक घर पर नहीं मिले, जबकि अन्य ने बताया कि बारिश के कारण पहुंच पथ खराब होने से निर्माण सामग्री घर तक नहीं पहुंच पायी. बीडीओ ने इस मामले में पंचायत सचिव और स्वयंसेवक से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने निर्देश दिया कि अब बरसात कम हो गई है और पहुंच पथ भी सुधर चुका है, इसलिए सभी आवासों का निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए. पंचायत सचिव, मुखिया और स्वयंसेवक को लाभुकों की हरसंभव मदद करने का आदेश दिया गया. एक सप्ताह में कार्य शुरू नहीं होने पर लाभुकों को नोटिस जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola