शिवगंगा में जल पर जीवंत हुई महादेव की गाथा, आस्था संग आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम बना आकर्षण
बासुकिनाथ शिवगंगा में लाइट एंड साउंड शो | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ शिवगंगा में वाटर प्रोजेक्शन और लाइट एंड साउंड शो के जरिए श्रद्धालु शिव गाथा और सरकारी योजनाओं का आनंद ले रहे हैं. जानें इस अनूठे अनुभव के बारे में.
बासुकिनाथ : श्रावणी मेला के दौरान बासुकिनाथ स्थित शिवगंगा श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ आधुनिक तकनीक और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. शिवगंगा में आधुनिक वाटर प्रोजेक्शन एवं लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भगवान शिव की गाथा को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है. जल की धाराओं, रंग-बिरंगी रोशनी और ध्वनि के समन्वय से तैयार यह प्रस्तुति श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता के साथ मनोरंजन का भी अनूठा अनुभव दे रही है. वाटर प्रोजेक्शन के माध्यम से भगवान शिव से जुड़ी विभिन्न गाथाओं और धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है. शिवगंगा के जल पर पड़ती रंगीन रोशनी और प्रोजेक्शन से उभरते दृश्य श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. शाम के समय शिवगंगा परिसर में इस प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुक रहे हैं.

धार्मिक प्रसंगों के साथ सरकारी योजनाओं का संदेश भी
इस वाटर प्रोजेक्शन के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गाथाओं की प्रस्तुति के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी श्रद्धालुओं तक पहुंचायी जा रही है. मनोरंजन और आध्यात्मिक अनुभव के साथ जनजागरूकता का संदेश श्रद्धालुओं को दी जा रही है.
रोजाना चार शो, 35 मिनट की प्रस्तुति बन रही आकर्षण का केंद्र
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक दिन चार शो का आयोजन किया जा रहा है. एक शो की अवधि लगभग 35 मिनट है. शाम के समय होने वाली इस आकर्षक प्रस्तुति को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा धार्मिक आस्था, आधुनिक तकनीक और जनजागरूकता के समन्वय से तैयार यह प्रस्तुति श्रद्धालुओं को शिव गाथा से जोड़ने के साथ सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक भी कर रही है. जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर मेला अनुभव को ध्यान में रखते हुए की गयी यह पहल शिवगंगा परिसर में विशेष आकर्षण बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आदित्यनाथ पत्रलेख
आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









