बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर मार्ग पर अंधेरा, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
सड़क पर बिजली के खंभा से लगता है निरंतर जाम | Prabhat Khabar Network
हंसडीहा से बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर अंधेरे के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन से तत्काल प्रकाश व्यवस्था की मांग की गई है।
हंसडीहा: राजकीय श्रावणी मेले के दौरान हंसडीहा चौक से बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं और डाक बमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हर वर्ष मेले के दौरान बिजली के खंभों पर बल्ब लगाकर इस मार्ग को रोशन किया जाता था, लेकिन इस बार अब तक प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गयी है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात तक बड़ी संख्या में डाक बम और श्रद्धालु इसी मार्ग से मंदिर पहुंचते हैं. अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका के साथ श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है.
वहीं, सड़क से सटे बिजली के खंभों के कारण भीड़ के समय जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है. श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र प्रकाश व्यवस्था कराने तथा सड़क से सटे बिजली के खंभों को हटाने या स्थानांतरित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनिल कुमार चौधरी
वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










