ePaper

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दुमका के तीरंदाज कृष्णा ने जीता रजत पदक

Updated at : 16 Sep 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दुमका के तीरंदाज कृष्णा ने जीता रजत पदक

कृष्णा के समक्ष फाइनल मुकाबले में टाटा आर्चरी अकादमी झारखंड के तीरंदाज गोल्डी मिश्रा थे. कड़े मुकाबले में दोनों तीरंदाज 5-5 अंक लेकर बराबरी पर रहे.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका. पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में दो दिवसीय खेलो इंडिया ईस्ट जोन ओपन आर्चरी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें रिकर्व राउंड के बालक वर्ग में झारखंड का दबदबा रहा. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दुमका के तीरंदाज कृष्णा पिंगुआ ने रजत पदक जीत कर दुमका एवं झारखंड का नाम रोशन किया. कृष्णा के समक्ष फाइनल मुकाबले में टाटा आर्चरी अकादमी झारखंड के तीरंदाज गोल्डी मिश्रा थे. कड़े मुकाबले में दोनों तीरंदाज 5-5 अंक लेकर बराबरी पर रहे, टाई ब्रेकर शूटिंग में गोल्डी मिश्रा ने बहुत ही कम अंतर से स्वर्ण पदक वहीं कृष्णा पिगुवा को रजत पदक प्राप्त हुआ. वरीय उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह ने बताया कि टाटा आर्चरी अकादमी जिसमें पूरे देश से चुने हुए खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं, जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में झारखंड के ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है. इस जीत के लिए दुमका तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह विधायक डॉ लुईस मरांडी, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह, जिला खेल समन्वय ललित कुमार झा, रंजन मुर्मू, प्रशिक्षक सुनील सोरेन, देवीधन टुडू, जितेंद्र कुमार, मानिक हेम्ब्रम, सुबोध बास्की आदि ने तीरंदाज कृष्णा पिंगवा एवं उनके कोच सुमित मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola