ePaper

कूप निर्माण व पौधरोपण का एपीओ ने किया निरीक्षण

Updated at : 22 Aug 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
कूप निर्माण व पौधरोपण का एपीओ ने किया निरीक्षण

गोपीकांदर प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं का औचक निरीक्षण करने शुक्रवार को सहायक परियोजना पदाधिकारी सुमन कुमारी पहुंची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोपीकांदर प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं का औचक निरीक्षण करने शुक्रवार को सहायक परियोजना पदाधिकारी सुमन कुमारी पहुंची. उन्होंने गोपीकांदर पंचायत के खेरीबाड़ी, दुबराजपुर, गाड़ियांपानी, गांव में सिंचाई बिरसा कूप और पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने दुबराजपुर गांव में टीसीबी योजना को देखा और भौतिक जांच की. उन्होंने संबंधित लाभुकों से योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के बाद मनरेगा से संचालित योजनाओं की जांच की गयी. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी जायेगी. इस दौरान मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता मनोज टुडू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola