एसआइ के साथ मारपीट के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
एसआइ के साथ मारपीट के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

आदित्य कुमार हंसडीहा थाना क्षेत्र के हथगढ़ गांव का निवासी है. पुलिस ने उसे हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग से पकड़ा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा थाना कांड संख्या 15/25 के प्राथमिकी आरोपी आदित्य कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आदित्य कुमार हंसडीहा थाना क्षेत्र के हथगढ़ गांव का निवासी है. पुलिस ने उसे हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग से पकड़ा. आरोप है कि आदित्य कुमार ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हंसडीहा थाने के एसआइ के साथ मारपीट की. आवेदन के आधार पर 9 फरवरी को आदित्य समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे. शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आदित्य कुमार पगवारा गांव के समीप देखा गया है. अवर निरीक्षक एलबी पासवान ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola