ePaper

भोड़ाबादर गांव के पास कुएं में गिरने से युवक की मौत

Updated at : 27 Jun 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
भोड़ाबादर गांव के पास कुएं में गिरने से युवक की मौत

ग्रामीणों ने शव को कुएं में देखा तो इसकी जानकारी जामा पुलिस दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को केुएं से बाहर निकलवा कर कब्जे में लिया.

विज्ञापन

जामा. जामा थाना क्षेत्र के भोड़ाबादर गांव के पास शुक्रवार को 40 वर्षीय युवक की कुएं में गिर कर डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने शव को कुएं में देखा तो इसकी जानकारी जामा पुलिस दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को केुएं से बाहर निकलवा कर कब्जे में लिया. शव की पहचान जामा थाना क्षेत्र के कामुडुमरिया गांव के मटियोड़ टोला के कमल किस्कू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार शाम को ही घर से निकला था, जो देर रात तक वापस नहीं लौटा था. बीती रात से ही मृतक के परिजन उसे ढूंढ रहे थे. शव शुक्रवार की शाम को भोड़ाबादर गांव के एक कुएं में मिला. शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आयी है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. साथ ही परिजन के बयान के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola