वनपाल ने 25 बोटा लकड़ी लदा ट्रैक्टर किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
वनपाल ने 25 बोटा लकड़ी लदा ट्रैक्टर किया जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर खेड़बोना में चलाया छापामारी अभियान.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने प्रभारी वनपाल तरुणी कुमार मंडल के नेतृत्व में खेड़बोना के पास अवैध रूप से ढुलाई करते 25 बोटा लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. ट्रैक्टर को वन परिसर आसनबनी ले जाया गया है. प्रभारी वनपाल श्री मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान खेड़बोना के पास वन विभाग की गाड़ी को देखते ही पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा ट्रैक्टर को छोड़कर चालक व अवैध लकड़ी कारोबारी फरार हो गया. ट्रैक्टर में सखुवा, गमहार व कटहल प्रजाति की 25 बोटा लकड़ी लदी थी. जब्त कर बीट परिसर आसनबनी ले जाया गया है. टीम में गजेंद्र मरांडी, बबलू टुडू सहित वनकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola