चेकिंग अभियान में 17 वाहन जब्त

रानीश्वर : दुमका के पुलिस निरीक्षक विवेकेानंद के नेतृत्व में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के रानीश्वर बाजार के आमजोड़ा मोड़ हामिदपुर पेट्रोल पंप के पास तथा रघुनाथपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि हेलमेट व […]
रानीश्वर : दुमका के पुलिस निरीक्षक विवेकेानंद के नेतृत्व में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के रानीश्वर बाजार के आमजोड़ा मोड़ हामिदपुर पेट्रोल पंप के पास तथा रघुनाथपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि हेलमेट व वाहन संबंधित कागजात नहीं मिलने पर वैसे वाहनों को जब्त कर लिया गया है़ रानीश्वर थाना गेट के सामने सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 17 दो पहिया वाहनों को जब्त किया है़
थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में दो पहिया वाहन चालकों की हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि कागजातों की जांच की जा रही है़ बिना कागजात व हेलमेट के बाइक चलाने वालों का वाहन जब्त कर थाना में रखा रखा गया है. बताया कि जब्त वाहनों के मालिक कोर्ट में फाइन जमा कराकर वाहन छुड़ा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




