‘BJP को ही तय करना है CM’, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोले विजय चौधरी

Updated:
विज्ञापन

विजय चौधरी, मंत्री

Bihar Next CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि यह बीजेपी को तय करना है. रविवार को सीएम हाउस में सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई.

विज्ञापन

Bihar Next CM: बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने राज्य के नए सीएम को लेकर कहा, ‘यह बीजेपी को तय करना है. उनकी अनुशंसा पर एनडीए के विधायक दल में नेता चुना जाएगा. मुख्यमंत्री वही चुना जाएगा जो एनडीए की विधायक दल में नेता चुना जाएगा. बीजेपी की उसमें अहम भूमिका है. बीजेपी अनुशंसा करेगी तब नाम पर मोहर लगाई जाएगी.’

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार के नए सीएम तय करने में BJP की खास भूमिका

बिहार में सीएम फेस पर ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जेडीयू की ओर से निशांत कुमार के नाम की चर्चा हो रही है. इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि 14 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं. तमाम राजनीतिक चर्चा के बीच मंत्री विजय चौधरी के बयान के बाद माना जा रहा है कि अंतिम फैसला एनडीए और केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर ही होगा.

पटना में लगे निशांत कुमार के पोस्टर

दूसरी तरफ पटना में निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग जेडीयू लगातार कर रही है. साथ ही पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं. आज सीएम हाउस के बाहर पोस्टर लगाया गया. इसमें लिखा,’बिहार में ना तो बुलडोजर बवाल और ना ही फिर से ‘दंगा-फसाद’ चाहिए. अब आपकी परछाई स्वरूप, युवा जनसेवक निशांते कुमार चाहिए.’ इस तरह से अब एनडीए क्या फैसला लेती है, इसका इंतजार किया जा रहा है.

सीएम नीतीश से मुलाकात पर क्या कहा?

सीएम हाउस में आज सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान मुलाकात को लेकर विजय चौधरी ने कहा, सम्राट चौधरी पहले भी सीएम हाउस आते थे. नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. स्वाभाविक है आपस में बातचीत होगी. अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. चंद दिनों का इंतजार है रुक जाइए.

Also Read: आज फिर सीएम नीतीश से सम्राट चौधरी ने की मुलाकात, 25 मिनट तक हुई बातचीत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन