प्रदीप यादव को अविलंब रिहा करने की मांग

Updated at : 23 Apr 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदीप यादव को अविलंब रिहा करने की मांग

बासुकिनाथ में भी झाविमो कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला बासुकिनाथ : झारखंड विकास मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष जयकांत मंडल के नेतृत्व में प्रदीप यादव की गिरफ्तारी एवं अडाणी पावर प्लांट के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ में भी झाविमो कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

बासुकिनाथ : झारखंड विकास मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष जयकांत मंडल के नेतृत्व में प्रदीप यादव की गिरफ्तारी एवं अडाणी पावर प्लांट के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने नारे लिखे तख्ती लेकर अडाणी पावर प्लांट का विरोध किया. प्रखंड अध्यक्ष ने रघुवर सरकार दमनकारी नीति से राज्य की जनता को कुचल रही है. कहा कि विकास के नाम पर सरकार राज्य की जनता को प्रताड़ित कर रही है. जनता सब समझ रही है. राज्य में गरीबों का जमीन हड़प कर अपना प्लांट बैठाना चाहती है.
राज्य में विकास के नाम पर लूट मची है. कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के पर लगाये गये झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की. अडाणी कंपनी वापस जाओ के नारे लगाये. मौके पर सुबोध मिश्रा, विनोद शर्मा, नेपाली लायक, गिरधारी राउत, अनुज शर्मा, मनोज मुर्मू, सुरेश मुर्मू, मणिकांत यादव आदि उपस्थित थे.
बाबूलाल मरांडी आज देंगे गिरफ्तारी
वहीं केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने बताया कि रविवार को गोड्डा में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी जायेगी. जिसमें दुमका से भी सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola