ऑटो के पलटने से पांच घायल

Updated at : 22 Apr 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो के पलटने से पांच घायल

एक की हालत नाजुक दलाही : टोंगरा थाना क्षेत्र के देतीयारपुर पुल के समीप ऑटो पलटने से पांच लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सरमुंडी गांव से हथियापाथर बराती में गये थे. शुक्रवार सुबह बाराती से लौटने के क्रम में देतीयारपुर पुल की चढ़ाव में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे ऑटो में […]

विज्ञापन
एक की हालत नाजुक
दलाही : टोंगरा थाना क्षेत्र के देतीयारपुर पुल के समीप ऑटो पलटने से पांच लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सरमुंडी गांव से हथियापाथर बराती में गये थे. शुक्रवार सुबह बाराती से लौटने के क्रम में देतीयारपुर पुल की चढ़ाव में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल प्रकाश हेंब्रम, सुशील हेंब्रम, राजेश हेंब्रम, कालीचरण मुर्मू कुशवेदिया गांव के रहने वाले हैं. वहीं मनसल किस्कू सरमुंडी गांव के रहने वाला है.
कुशवेदिया गांव के प्रकाश हेंब्रम की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. चिकित्सक स्थिति नाजुक देखते हुए प्रकाश हेंब्रम को बेहतर इलाज के लिये भेज दिया गया. घटना करीब आठ बजे की है. घायलों को इलाज के लिए दूसरी बराती गाड़ी में बैठकर सदर अस्पताल दुमका ले जाया गया. घायल सुशिल हेंब्रम,राजेश हेंब्रम ने बताया दुमका सदर अस्पताल आने के बाद एक भी डाॅक्टर मौजूद नहीं थे. करीब आधा घंटे के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुधि ली. चिकित्सकों के आने के बाद इलाज शुरू हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola