भाजपा ने गंवा दी है अपनी नैतिकता: पिंटू

Updated at : 21 Apr 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने गंवा दी है अपनी नैतिकता: पिंटू

दुमका : शिकारीपाड़ा में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा झारखंड विकास मोरचा को कृत्रिम पार्टी कहे जाने पर मोरचा ने पलटवार किया है. मोरचा के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या उनकी सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज अगर उनकी सरकार चल रही है तो झाविमो के विधायकों […]

विज्ञापन

दुमका : शिकारीपाड़ा में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा झारखंड विकास मोरचा को कृत्रिम पार्टी कहे जाने पर मोरचा ने पलटवार किया है. मोरचा के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या उनकी सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज अगर उनकी सरकार चल रही है तो झाविमो के विधायकों के भरोसे चल रही है.

आज भाजपा को नैतिकता की बात करने का अधिकार नहीं है. भाजपा नैतिकता भूल चुकी है. पैसे और सत्ता के दम पर झारखंड विकास मोरचा के आठ में से छह विधायक को अपने दल में शामिल कर पहले सारी नैतिकता भाजपा ने गंवा दी. श्री अग्रवाल ने कहा कि विधायकों को गलत तरीके से अपने खेमे में कर भाजपा ने मोरचा को नुकसान पहुंचाने का काम किया. मगर झारखंड की जनता तब भी झारखंड विकास मोरचा के साथ थी और आज भी है. श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा झाविमो को खत्म करने के लिए प्रयास करती रही, पर झाविमो प्रदेश की मजबूत आवाज बनती जायेगी. गरीब, किसानों, आदिवासियों,

मूलवासियों, पिछड़ों, अकलियतों की आवाज बनकर उनके साथ अकेले झारखंड विकास मोरचा ही है. आज पैनम के विस्थापितों क्या दशा है, सब जानते हैं. पर सबका साथ-सबका विकास का नारा लगाने वाली सरकार उन्हें देख नहीं रही. श्री अग्रवाल ने कहा कि अगर आज उनकी आवाज झारखंड विकास मोरचा बन कर खड़ी है तो जेवीएम विकास विरोधी बन गयी.

गोड्डा में अडाणी के लिए राज्य सरकार ने जमीन की इतनी कम कीमत तय कर दी, जिससे रैयतों को नुकसान व अडाणी को लाभ पहुंच रहा, उसका परदाफाश किया, तो सरकार झूठे मुकदमें करवा कर नेताओं को जेल भेजने की कोशिश कर रही है. जेवीएम इस मुद्दे को नहीं उठाती तो अडाणी को औने पौने दाम में जमीन सरकार दे देती. झाविमो के विरोध के कारण ही सरकार जमीन का दाम बढ़ाने पर मजबूर हुई. श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता जानती है कि झाविमो ही उनकी हितैषी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola