अवैध कोयला लदा नौ बाइक जब्त, दो गिरफ्तार

रामगढ़ : रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध कोयला लदा 9 मोटर साइकिल को जब्त किया है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी मनोज राय के नेतृत्व में निकले पुलिस कर्मी अमड़ापहाड़ी के भुसकीबाड़ी से अवैध कोयला लदा बाइकों को देखा. बाइक सवार पुलिस की गाड़ी देखते ही अपनी-अपनी बाइक छोड़ भागने लगे. इस दौरान रामगढ़ […]
रामगढ़ : रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध कोयला लदा 9 मोटर साइकिल को जब्त किया है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी मनोज राय के नेतृत्व में निकले पुलिस कर्मी अमड़ापहाड़ी के भुसकीबाड़ी से अवैध कोयला लदा बाइकों को देखा. बाइक सवार पुलिस की गाड़ी देखते ही अपनी-अपनी बाइक छोड़ भागने लगे. इस दौरान रामगढ़ थाना पुलिस ने दो कोयला तस्कर मंटू साह तथा विनोद मंडल को धर दबोचा
तथा 9 मोटर साइकिल को जब्त कर थाने ले आई. उक्त दोनों तस्कर गोड्डा जिले के देवदाड़ थाना क्षेत्र के परगाडीह गांव का बताया जा रहा है. गिरफ्तार उक्त दोनों से पूछताछ के बाद मंटू कुमार साह, विनोद मंडल, रमेश साह, जयदेव कुमार, अजित मंडल, विनोद, अमोद मंडल, विगल साह सहित अवैध उत्खन्न अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




