नोटिस की तामिल पर रामगढ़ के दुकानदार खफा

रामगढ़ : रामगढ़ सीओ द्वारा रामगढ़ बाजार में जिला परिषद द्वारा निर्मित मार्केट काॅपलेक्स के सामने सड़क अतिक्रमण करने वाले 36 दुकानदारों को नोटिस तामील कर आगामी 25 मार्च तक दुकान हटाने का आदेश जारी किया है. इसके विरोध में सोमवार को उप प्रमुख राम प्रसाद कुंवर की अगुवाई में अंचल कार्यालय के बाहर रोष […]
रामगढ़ : रामगढ़ सीओ द्वारा रामगढ़ बाजार में जिला परिषद द्वारा निर्मित मार्केट काॅपलेक्स के सामने सड़क अतिक्रमण करने वाले 36 दुकानदारों को नोटिस तामील कर आगामी 25 मार्च तक दुकान हटाने का आदेश जारी किया है. इसके विरोध में सोमवार को उप प्रमुख राम प्रसाद कुंवर की अगुवाई में अंचल कार्यालय के बाहर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया. श्री कुंवर कि विगत एक साल पहले जिला परिषद द्वारा 64 कमरों वाला मार्केट काॅपलेक्स का निर्माण कराया गया. पर आज तक निविदा नही निकाला गया. दुकानदारों का कहना है कि सालों से दुकानदारी कर रोजी रोटी चला रहे है. दुकानदारों ने कहा कि अन्य जगह कोई व्यवस्था होगी तभी उक्त जगह को खाली किया जाएगा. प्रदर्शन के बाद दुकानदारों ने सीओ से राहत की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




