कलश विसर्जन में शामिल हुए सैकड़ों भक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2017 2:33 AM (IST)
विज्ञापन

भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर चॉकलेट बांटे गाजे बाजे के साथ भक्त नाचते गाते कथा स्थल से शिवगंगा तक पहुंचे बासुकिनाथ : श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को ठेकचाघोंघा पंचायत के बलाथर गांव में भागवत कथा समापन पर कलश विसर्जन यात्रा निकली. महिलाओं ने कलश लेकर जयकारे लगाते हुए […]
विज्ञापन
भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर चॉकलेट बांटे
गाजे बाजे के साथ भक्त नाचते गाते कथा स्थल से शिवगंगा तक पहुंचे
बासुकिनाथ : श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को ठेकचाघोंघा पंचायत के बलाथर गांव में भागवत कथा समापन पर कलश विसर्जन यात्रा निकली. महिलाओं ने कलश लेकर जयकारे लगाते हुए बासुकिनाथ शिवगंगा में विसर्जन किया. भक्तों ने एक दूसरे को बीर गुलाल लगाकर चॉकलेट बांटा. गाजे बाजे के साथ भक्तों ने नाचते गाते कथा स्थल से शिवगंगा तक पहुंचा. उससे पूर्व भक्तों ने भागवतरूपी कथा के भक्ति सागर में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य किया.
कथा व्यास आचार्य फणिभूषण पाठक ने कहा कि श्रीमद्भागवत को प्रणाम करने मात्र करने से सम्पूर्ण दु:खों का समन हो जाता है तथा संकीर्तन करने से सम्पूर्ण पापों का नाश हो जाता है. इस संसार में अपना कुछ भी नहीं है. जो कुछ है वह भगवान का ही है. अगर मनुष्य भगवान के सिवाय किसी को भी अपना मान ले तो उनका भूल है. संसार सर्वथा मिलता हुआ दिखता तो भी अपने नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




