सीएम रघुवर दास मेडिकल कॉलेज का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

कमिश्नर-डीआइजी ने शिलान्यास की तैयारी का लिया जायजा दुमका : 23 फरवरी को उपराजधानी दुमका में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम तैयारी का जायजा लेने प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश झा दिग्घी पहुंचे. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के ही दिग्घी कैंपस के एक हिस्से में मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है. पदाधिकारीद्वय […]
विज्ञापन
कमिश्नर-डीआइजी ने शिलान्यास की तैयारी का लिया जायजा
दुमका : 23 फरवरी को उपराजधानी दुमका में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम तैयारी का जायजा लेने प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश झा दिग्घी पहुंचे. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के ही दिग्घी कैंपस के एक हिस्से में मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है. पदाधिकारीद्वय ने शिलान्यास कार्यक्रम के बावत की जा रही तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे कॉलेज का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. वहीं जायजा के दौरान झारखंड बिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के इंजीनियरिंग सेल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.
इंजीनियरों से आयुक्त श्री मिश्र ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बता दें कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने इस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए अपने 109 एकड़ के भूखंड में से 25 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा दुमका के साथ-साथ पलामू एवं हजारीबाग में भी मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास करेंगे. दुमका में मेडिकल कॉलेज 293.8 करोड़ की लागत से बनाया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




